असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा

धुबरी–जलेश्वर मार्ग पर नाव दुर्घटना, 90 यात्री सुरक्षित

राजा शर्मा, संवाददाता,धुबड़ी,असम

धुबड़ी 23 जनवरी 2026/असम.समाचार

 

धुबरी से जलेश्वर जा रही एक नाव कल नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह हादसा दो नावों के आपस में टकराने से हुआ। जलेश्वर जा रही नाव में बच्चों और महिलाओं सहित लगभग 90 लोग सवार थे। सभी यात्री एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद दूसरी नाव के यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!