थर्ड आईपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
मतदाता सूचियों में हेराफेरी का आरोप, भाजपा ‘बेनकाब’: अशोक गहलोत

राष्ट्रीय डेस्क
जयपुर, 15 जनवरी 2026/असम.समाचार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
गहलोत ने आरोपों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस मामले ने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की ऐसी कोशिशें किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।


