असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईनार्थ-ईस्टपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

असम में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी, 10,000 डेटोनेटर जब्त

करुणा देव,कछार,संवाददाता

श्रीभूमि 25 जनवरी/असम.समाचार

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले असम के भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे श्रीभूमि जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। बदरपुर रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बदरपुर जीआरपी पुलिस शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीभूमि जिले के नीलामबाजार थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल रहीम के बेटे अखिल अली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10,000 डेटोनेटर बरामद किए हैं, जिनका उपयोग विस्फोट करने में किया जाता है। सूचना मिलते ही श्रीभूमि जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डाले, बदरपुर थाना प्रभारी तरंग पटवारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल रेलवे पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने से बच रही है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना थी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!