Blog

भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के नए पदाधिकारियों की घोषणा

अगले 10 दिनों के भीतर पार्टी आठ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा करेगी।

गुवाहाटी 19 जून(असम.समाचार)

 

ओमप्रकाश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के अध्यक्ष, व सांसद दिलीप सैकिया ने आज राज्य समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।भारतीय जनता पार्टी के असम राज्य मुख्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं:

 

दस उपाध्यक्ष: पुलक गोहाई,
परिमल शुक्लबैद्य, तपन कुमार गोगोई, रेखारानी दास बोरो, अपराजिता भुइयां, मून स्वर्णकार, अशोक भट्टाराई, डॉ. जूरी शर्मा बोरदोलोई, मनोज बरुआ और रत्ना सिंह।

चार महासचिव: डिप्लु रंजन शर्मा, पल्लब लोचन दास, रितुपर्णा बरुआ और अनुप बर्मन।

दस सचिव: लाख्या कोंवर, लक्षीनाथ तासा, बिस्मिता गोगोई,

मोनालिशा कोच, अभिजीत कुमार नाथ, रतुल शर्मा, महेश देवरी, सिद्धांकु अंकुर बरुआ, नबारुन बुरहागोहेन और बिटुपन डोले।

कोषाध्यक्ष: राजकुमार शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष: नारायण डेका.

कार्यालय सचिव: सुशांत बिस्वास,
सोशल मीडिया प्रभारी: विश्वजीत खाउंड,आईटी प्रभारी: मृगांक तालुकदार,मुख्य प्रवक्ता: किशोर उपाध्याय,मीडिया संयोजक: रूपम गोस्वामी और कार्यालय प्रभारी: अनिबार्न गोस्वामी।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा असम प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव और विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि असम में भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और विभिन्न जातीय समुदायों को शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर पार्टी आठ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!