असमअसम.समाचार(स्पेशल)तीसरी आंखलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा “गौरव सम्मान” प्रदान

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा आज प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, निष्ठा और समाजसेवा की भावना के लिए “गौरव सम्मान” प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. गुप्ता को हाल ही में असम सरकार द्वारा “असम आयुर्वेदिक रत्न 2025” सम्मान से अलंकृत किया गया था। इसी उपलक्ष्य में सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर जाकर सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव सूरज सिंघानिया, तथा सदस्य अशोक सेठिया और विनोद कुमार जिंदल उपस्थित रहे।

सम्मेलन परिवार ने कहा कि डॉ. ओ. पी. गुप्ता का व्यक्तित्व और कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, तथा उनका समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों को सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

यह विज्ञप्ति शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला द्वारा जारी की गई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!