पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

राष्ट्रीय डेस्क,
नई दिल्ली 15 मार्च 2026/असम.समाचार
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया(ईसीआई) ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होने हैं उनमें असम,तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल,केरेला और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। यहां पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा।
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित राज्यों में नई सरकारों के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी।



