असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म से प्राप्त जीएसटी उनके फाउंडेशन को दान करेगी असम सरकार

रिपोर्ट: विकास शर्मा: गुवाहाटी
गुवाहाटी, 29 अक्टूबर /असम समाचार
असम सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी असमिया फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ से प्राप्त होने वाले माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में राज्य का हिस्सा उस फाउंडेशन को दिया जाएगा, जिसे प्रसिद्ध गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग ने वंचितों के कल्याण के लिए स्थापित किया था।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में प्रदर्शित फिल्मों पर कोई मनोरंजन कर नहीं है। इसलिए समाज के एक वर्ग द्वारा इसे माफ करने की मांग प्रासंगिक नहीं है।





