असमएक्सक्लूसिव खबरेंमौसम

कलियाबर के जयसागर दलनी में प्रवासी पक्षियों का आगमन, लेकिन जलवायु परिवर्तन से संख्या में भारी कमी

दिलीप सिंह

कलियाबर 6 दिसंबर 2025/असम.समाचार

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बीच कलियाबर के जयसागर दलनी में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ अब कलियाबर में भी अलग-अलग प्रजातियों के प्रवासी पक्षी दिखाई देने लगे हैं।

नवंबर माह की शुरुआत होते ही झुण्ड के झुण्ड प्रवासी पक्षी जयसागर दलनी में पहुंच कर इस प्राकृतिक स्थल की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। एक समय था जब यह आर्द्रभूमि प्रवासी पक्षियों की प्रमुख शीतकालीन शरणस्थली हुआ करती थी। लेकिन स्थानीय प्रकृति प्रेमियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन और तापमान में बदलाव के कारण यहाँ आने वाले पक्षियों की संख्या काफी कम हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में इस वर्ष भी पक्षियों का आगमन उल्लेखनीय रूप से घटा हुआ है।

इधर, जयसागर दलनी में पिकनिक के लिए आने वाले कई समूहों द्वारा शराब-मादक पदार्थों का सेवन, पैकेटयुक्त वस्तुओं का उपयोग और कचरा खुले में फेंकने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!