गुवाहाटीराष्ट्रीयसामाजिक

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम सम्मेलन के वर्तमान सत्र के ध्येय वाक्य “म्हारी चाह संगठित समाज” को साकार करने में तन-मन-धन से जुटकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

ओपी शर्मा/राष्ट्रीय डेस्क

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 26 सितंबर/असम.समाचार

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन के तहत वर्तमान सत्र (2025–27) के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली में 6–7 सितंबर को संपन्न अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पवन कुमार गोयनका ने 6 सितंबर को ही केदार नाथ गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री पद हेतु मनोनीत किया। श्री गुप्ता इससे पूर्व (2023–25) के सत्र में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं लगन से किया है।

तत्पश्चात 25 सितंबर को अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। श्री गोयनका ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कोलकाता से सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य गिरधारी लाल गोयनका, कर्नाटक के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, बिहार के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष बिनोद तोदी, दिल्ली के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया तथा गुजरात के निवर्तमान प्रादेशिक अध्यक्ष गोकुल चंद बजाज को मनोनीत किया।

इसके अतिरिक्त, सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य पवन कुमार जालान और पवन कुमार बंसल को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार मलावत को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा कामरुप (असम) से बसंत कुमार सुराना को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम सम्मेलन के वर्तमान सत्र के ध्येय वाक्य “म्हारी चाह संगठित समाज” को साकार करने में तन-मन-धन से जुटकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

इस संबंध में जानकारी पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री रमेश चांडक द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!