Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंचुनावतीसरी आंखथर्ड आईपॉलिटिकल तड़काराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

3,000 दीपों से उकेरी गई अमित शाह की तस्वीर, ढेकियाजुली में अनोखे अंदाज में स्वागत की तैयारी

विकास शर्मा,

ढेकियाजुली, सोनितपुर 28 मार्च 2026/असम.समाचार

असम विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ढेकियाजुली दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शाह कल सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले उनके स्वागत के लिए यहां एक अनोखी पहल की गई है।

ढेकियाजुली के शहीद मैदान में लगभग 3,000 मिट्टी के दीपक जलाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आकर्षक तस्वीर तैयार की गई। दीपों की रोशनी से उभरी यह कलाकृति दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह विशेष आयोजन असम सरकार के कैबिनेट मंत्री और ढेकियाजुली से भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंघल के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार शाम गांधी मैदान में दीप प्रज्वलित कर शाह की तस्वीर बनाई गई, जो उनके आगमन के स्वागत का प्रतीक मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह वर्ष 2016 में पहली बार ढेकियाजुली आए थे, जब उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। लगभग एक दशक बाद उनकी फिर से इस क्षेत्र में वापसी को लेकर समर्थकों में नया उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि अमित शाह की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। चुनावी माहौल के बीच उनकी यह रैली ढेकियाजुली और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक तापमान को और बढ़ा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!