असम के छह समुदायों को एसटी दर्जा देने की प्रक्रिया तेज, मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट
फ़ाइल फ़ोटो
गुवाहाटी, 27 नवंबर 2025
असम सरकार ने राज्य के छह प्रमुख समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव से संबंधित मंत्रियों के समूह (जीओएम) की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ताई अहोम, चुटिया, मोरान, मोटोक, कोच-राजबोंगशी और टी ट्राइब्स (आदिवासी) समुदाय लंबे समय से एसटी दर्जे की मांग कर रहे थे, और कैबिनेट की इस मंजूरी से उनकी वर्षों पुरानी मांग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है।
सरकार का कहना है कि रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रियाएँ केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर पूरी की जाएँगी। माना जा रहा है कि एसटी दर्जा मिलने से इन समुदायों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई तरह के संवैधानिक लाभ प्राप्त होंगे।
असम की राजनीति और सामाजिक ढांचे में इस फैसले को एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है।




