असम

अगप अध्यक्ष अतुल बोरा का बड़ा बयान: किसानों की समस्याएं केंद्र तक पहुँचाईं, असम सरकार की बेदखली कार्रवाई को बताया कानूनी कदम

ओपी शर्मा/असम.समाचार

गुवाहाटी, 25 जुलाई

अगप अध्यक्ष अतुल बोरा का बड़ा बयान: किसानों की समस्याएं केंद्र तक पहुँचाईं, असम सरकार की बेदखली कार्रवाई को बताया कानूनी कदम

असम गण परिषद् (अगप) के अध्यक्ष और असम सरकार के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने शुक्रवार को अम्बारी स्थित अगप मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हाल के दिनों में केंद्र के शीर्ष नेताओं से हुई मुलाकातों की जानकारी साझा की।

बोरा ने बताया कि नई दिल्ली दौरे के दौरान अगप प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, तथा केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भेंट की।

किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए बोरा ने कहा, “असम के किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। हमने केंद्रीय कृषि मंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग की मांग की है।”

साथ ही, अगप के कार्यकारी अध्यक्ष और असम सरकार के मंत्री केशव महंत ने भी अपने विभाग से जुड़े मामलों को लेकर संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की।

दलीय अनुशासन पर सख्ती

अतुल बोरा ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई पदाधिकारी पार्टी के सिद्धांतों और संविधान के खिलाफ काम करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि असम के विभिन्न जिलों में जाकर जमीनी स्तर के मुद्दों को समझने और संगठनात्मक समीक्षा अभियान शुरू किया गया है।

बेदखली अभियान को बताया सही

असम सरकार द्वारा चलाए जा रहे उच्छेद अभियान पर एक सवाल के जवाब में बोरा ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि यह असम के बड़े हित में उठाया गया कानूनी कदम है।

प्रेस वार्ता में अगप केंद्रीय समिति के अपूर्व भट्टाचार्य, डॉ. तपन दास और असम छात्र परिषद् के अध्यक्ष त्रिनयन बुरुवा भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!