हाफलांग उप-जेल से पूर्व उग्रवादी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

समसुल आलम
हाफलांग, 6 नवंबर 2025/असम.समाचार,(फ़ाइल. फ़ोटो)
दीमा हसाओ जिले स्थित हाफलांग उप-जेल से बुधवार को एक पूर्व उग्रवादी के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।
अधिकारियों के अनुसार, फरार व्यक्ति जेल में न्यायिक हिरासत में था। उसके फरार होने की सटीक परिस्थितियों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद जेल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
जेल में इस समय कई गंभीर मामलों के आरोपी बंद हैं, जिनमें जुबिन गर्ग मौत मामले से जुड़े दो आरोपी भी शामिल हैं। ऐसे में एक आरोपी के फरार होने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
जिला पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।




