असमथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यसाहित्य जगत

नगांव:बिहू की धुन पर थिरका अपनापन, जब मंच पर कलाकार बने विधायक

विकास शर्मा

नगांव 15 जनवरी 2026/असम.समाचार

नेहरूवाली मैदान में आयोजित 113वें सदौ नगांव भोगाली बिहू उत्सव का सांस्कृतिक मंच इन दिनों लोगों के लिए केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का भी केंद्र बना हुआ है। रोजाना हो रहे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बुधवार की शाम एक दृश्य कुछ अलग ही था।

बटद्रोवा-नगांव के विधायक रूपक शर्मा इस विशाल बिहू मंच पर राजनीति की नहीं, बल्कि संस्कृति की भूमिका में नजर आए। एक लोकप्रिय असमिया गीत की धुन पर उन्होंने मंच पर ड्रम बजाकर हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। तालियों और उत्साह से गूंजते मैदान में लोग कहते नजर आए “ये हमारे लिए विधायक से ज्यादा, अपना भाई हैं।”

गौरतलब है कि रूपक शर्मा न केवल एक सफल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि सांस्कृतिक मंच के सक्रिय कलाकार भी रहे हैं। यही कारण है कि जब वे मंच पर उतरे, तो औपचारिकता टूट गई और बिहू का उत्सव अपनापन बन गया।

भोगाली बिहू मेले में असम की संस्कृति और विरासत को दर्शाती सजीव सजावट, पारंपरिक रंगों और प्रतीकों के साथ लोगों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिससे नेहरूवाली मैदान उत्सव के दिनों में एक जीवंत सांस्कृतिक गांव में तब्दील हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!