असमअसम.समाचार(स्पेशल)गुवाहाटीमुद्दा गरम है

जुबिन गर्ग की मौत की जांच में बड़ा कदम: सीआईडी ने गुवाहाटी में कई ठिकानों पर मारे छापे, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा का फ्लैट सील

गुवाहाटी, 25 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम के जनप्रिय गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच में विशेष जांच दल ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए गुवाहाटी में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, सीआईडी की एक टीम ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक श्यामकनु महंता के करबी पथ, मदर टेरेसा रोड स्थित आवास पर छापा मारा। महंता वही व्यक्ति हैं, जिनके आयोजन में जुबिन गर्ग को सिंगापुर में प्रस्तुति देनी थी, जहां यॉट राइड के दौरान उनका निधन हो गया था। हालांकि, श्यामकनु महंता इस समय फरार बताए जा रहे हैं और उनका कोई पता नहीं चल सका है।

इसी के साथ, दूसरी टीम ने जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के धीरेनपारा स्थित फ्लैट पर छापा मारा और फ्लैट को सील कर दिया। बता दें कि सिद्धार्थ शर्मा ही सिंगापुर से जुबिन के पार्थिव शरीर के साथ नई दिल्ली लौटे थे, लेकिन इसके बाद से वह भी लापता बताए जा रहे हैं।

तीसरी टीम ने जुबिन के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी के जालुकबाड़ी स्थित घर पर भी छापा मारा।

सिद्धार्थ शर्मा के आवास के बाहर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और स्थानीय लोग जांच को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जुबिन गर्ग की मौत ने पूरे असम और पूर्वोत्तर को झकझोर कर रख दिया है। अब इस जांच से जुड़ी यह कार्रवाई मामले में कई अहम खुलासों की ओर इशारा कर रही है।

वीडियो और फोटो सोर्स- थर्ड पार्टी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!