असमअसम.समाचार(स्पेशल)पुलिस बुकप्रशासनलेटेस्ट खबरें

असम में 90 करोड़ रुपये की ‘याबा’ टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कछार, 25 सितंबर 2025/असम.समाचार

असम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कछार जिले से करीब 90 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा’ टैबलेट जब्त की हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

‘याबा’, जिसे थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण से बनी एक शक्तिशाली और नशीली उत्तेजक गोली है। राज्य सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करने के संकेत दिए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!