असमथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

जिला आयुक्त मृदुल यादव ने नाजिरा गौशाला में निर्माणाधीन बायो गैस प्लांट का निरक्षण किया : गौशाला के विकास में हरसंभव मदद का भरोसा दिया

संजय पारीक,संवाददाता

शिवसागर 22 जनवरी 2026/असम.समाचार

शिवसागर के जिला आयुक्त मृदुल यादव ने बुधवार को जिले के नाजिरा स्थित श्री कृष्ण गोवर्धनधारी गौशाला का दौरा किया। जिला आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा निर्माणाधीन गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक जैव-कृषि संसाधन के गोबर धन योजना के अंतर्गत नाजिरा गौशाला परिसर में निर्माणाधीन बायो गैस प्लांट का निरक्षण कर प्रकल्प निर्माण कार्य की अग्रगति की जानकारी ली।

नाजिरा की सह-जिला आयुक्त प्रतिभा मेश्राम तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता मुकुंद माधव बोरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रकल्प निर्माण प्रतिष्ठान ग्रीनेरिया रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट लीड अरुण के सुब्रमण्यम ने जिला आयुक्त को प्रकल्प से संबंधित सभी जानकारी दी। लगभग 48 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस बायो गैस प्लांट की क्षमता 30 क्यूबिक मीटर है।

उन्होंने प्रकल्प का निर्माण कार्य अगले एक महीने में पूरा होने की जानकारी दी। इस अवसर पर नाजिरा गौशाला समिति की ओर से जिला आयुक्त और सह जिला आयुक्त का फुलाम गामुछा से स्वागत करते हुए अध्यक्ष गोपाल हरलालका ने 1920 में स्थापित तथा जनसहयोग से संचालित हो रही 106 साल पुरानी इस गैर सरकारी गौसेवा संस्था के सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने पर भी जिला आयुक्त का ध्यानाकर्षण किया।

साथ ही उन्होंने गौशाला की चुनपुरा स्थित 316 बिघा जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने में जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। जिला आयुक्त ने नाजिरा गौशाला परिसर का भी निरीक्षण कर गौ सेवा की तथा गौशाला प्रबंधन समिति से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गौशाला के विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर गौशाला समिति के संजय हरलालका, घनश्याम शर्मा, राजेन अग्रवाल, गोपी हरलालका, रमेश शर्मा, पवन मस्करा, पूर्व पार्षद संजीव खेतान, मिंटू शर्मा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा गोशाला आदि में सामुदायिक बायोगैस संयंत्र और मवेशियों के गोबर और अन्य जैव-उपचार की बहुतायत वाले जिलों में चयनित गांवों में क्लस्टर और अर्ध-समुदाय स्तर के बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। बायो गैस प्लांट स्थापना का उद्देश्य स्वच्छता सुनिश्चित करना और मवेशियों के गोबर और ठोस कृषि अपशिष्ट को बायोगैस, खाद और जैव-स्लरी में परिवर्तित करके धन और ऊर्जा पैदा करना है। बायो गैस प्लांट के कार्यक्षम होने से नाजिरा गौशाला को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!