असमअसम.समाचार(स्पेशल)गुवाहाटी

“गुवाहाटी पुलिस बनी ‘मूर्ति रेस्क्यू टीम’, सड़कों से उठाकर ब्रह्मपुत्र तक पहुँचाई प्रतिमाएँ” लोगों ने की असम पुलिस की प्रशंसा

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 18 सितंबर 2025/असम.समाचार

विश्वकर्मा पूजा का रंग-तरंग थमते ही शहर की सड़कों पर बिखरी पड़ी प्रतिमाएँ एक अलग ही तस्वीर खींच रही थीं कहीं चौराहे पर भगवान अधूरे कपड़े समेत खड़े, तो कहीं गली के मोड़ पर आधा टूटा मूर्ति ढेर। मानो गुवाहाटी की गलियाँ अचानक “ओपन एयर गोदाम” बन गई हों।

ऐसे में महानगर पुलिस ने खुद कमान संभाली। आयुक्त के आदेश पर तीनों पुलिस जिलों में विशेष दल बना और आज से शुरू हुआ “मूर्ति पिक-अप अभियान”। ये दल गाड़ियों में घूम-घूमकर जहाँ-जहाँ प्रतिमाएँ यूँ ही छोड़ दी गई थीं, उन्हें इकट्ठा कर ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों में विसर्जन की व्यवस्था कर रहे हैं।

दृश्य भी दिलचस्प किसी पुलिस वैन पर ढोल-नगाड़े की जगह मूर्तियों का ढेर, पीछे जिज्ञासु भीड़ और मोबाइल कैमरों की क्लिक-क्लिक। किसी ने मज़ाक उड़ाया“अब भगवान भी पुलिस एस्कॉर्ट में नदी तक पहुँचेंगे!”

यह अनोखा अभियान कल भी जारी रहेगा। इसकी जानकारी सी.पी.आर.ओ.असम पुलिस द्वारा दी गई।

स्थानीय लोगों ने इस कदम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। यह अभियान कल भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!