असमअसम.समाचार(स्पेशल)पॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराष्ट्रीय

महमूद मदनी असम पहुंचे, बेदखली पीड़ितों से मिले; बीटीआर चुनावों को लेकर प्रशासन सतर्क

ब्यूरो रिपोर्ट

ग्वालपाड़ा/नई दिल्ली, 1 सितंबर 2025/असम.समाचार

बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के आगामी चुनावों से पहले असम के ग्वालपाड़ा जिले में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। इसी बीच प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम) का प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर है। संगठन के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सोमवार को बेदखली अभियान से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

मदनी ने कहा कि डर, धमकी और ताकत के बल पर लोगों को बेघर करना “इंसाफ़ और इंसानियत” दोनों के खिलाफ है। उन्होंने उन राहत शिविरों का भी दौरा किया, जहां बुलडोज़र कार्रवाइयों के कारण बेघर हुए सैकड़ों परिवार शरण लिये हुए हैं।

प्रतिनिधिमंडल में मौलाना हकीमुद्दीन कासिमी (महासचिव), मुफ्ती जावेद इकबाल कासमी (अध्यक्ष, जमीयत उलेमा बिहार), मौलाना खालिद अनवर (महासचिव, जमीयत उलेमा किशनगंज, बिहार), कारी नौशाद आदिल (आयोजक), मौलाना नवेद आलम कासमी (सदस्य) और मौलाना सलमान (आयोजक) शामिल हैं।

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए असम पुलिस ने शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कड़े निगरानी प्रबंध किए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!