असम

हरियाणा फाउंडेशन गठन की दिशा में पहल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रतन शर्मा की मुलाकात

रतन शर्मा ने कहा, “राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी प्रवासी हरियाणावासियों को संगठित करने के लिए कार्य प्रारंभ कर रही है। सदस्यता प्रक्रिया शुरू होते ही उत्तर-पूर्व भारत में रहने वाले हरियाणवियों की सटीक संख्या भी सामने आ जाएगी।”

विकास शर्मा/असम.समाचार

गुवाहाटी, 24 जुलाई

हरियाणा के प्रवासी समाज के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से राजस्थान फाउंडेशन असम एवं नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात में प्रवासी हरियाणावासियों के लिए “हरियाणा फाउंडेशन” गठन के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सैनी ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही “हरियाणा फाउंडेशन” का गठन किया जाएगा।

रतन शर्मा ने कहा, “राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी प्रवासी हरियाणावासियों को संगठित करने के लिए कार्य प्रारंभ कर रही है। सदस्यता प्रक्रिया शुरू होते ही उत्तर-पूर्व भारत में रहने वाले हरियाणवियों की सटीक संख्या भी सामने आ जाएगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान और हरियाणा समाज का रिश्ता ऐतिहासिक और आत्मीयता से भरा रहा है, चाहे विवाह-संबंध हों या सामाजिक सहयोग। दोनों समाज मारवाड़ी सम्मेलन जैसे मंचों पर भी सक्रिय रूप से साथ काम करते रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि हरियाणवी समाज के लिए सदस्यता लिंक जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने प्रवासी हरियाणावासियों से इस पहल से जुड़ने और राजस्थान व हरियाणा समाज की एकता को और मजबूत बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!