अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन महिला समिति एवं गौड़ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को गुवाहाटी में “सिंजारा उत्सव” का भव्य आयोजन
"सिंजारा उत्सव" में राजस्थानी संस्कृति की झलक, महिलाओं और समाजसेवियों की अद्भुत सहभागिता

पूजा शर्मा
गुवाहाटी, 19 जुलाई (असम.समाचार)
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन महिला समिति एवं गौड़ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को गुवाहाटी में “सिंजारा उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश एवं माता पार्वती के स्मरण के साथ मंगलाचरण से हुई।
रंग-बिरंगे राजस्थानी परिधानों और आभूषणों से सजी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने घूमर और अन्य लोकनृत्यों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। लोक गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वेशभूषा ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार मनीकुंतला भट्टाचार्य और विधानसभा सचिव दीर्घा बरुआ की उपस्थिति रही। इसके अलावा प्रख्यात समाजसेवी श्वेता सोमानी और सरोज मित्तल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा दिव्या पारीक का पारंपरिक बिहू नृत्य, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। एंजेल शर्मा, चांदनी शर्मा, नीतू शर्मा, रश्मि शर्मा, रिंकी शर्मा, आरती जोशी, हेमा शर्मा, प्रिया पारिक, स्वाति भद्रा, कमला लता, भावना शर्मा, भूमिका शर्मा, वंदना शर्मा, पलक शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, कृतिका शर्मा, सोनिया शर्मा और नन्ही कलाकार धनी शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सफल आयोजन में योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में संतोष शर्मा, वर्षा पारीक, निवेदिता चोटिया, मोना गौड़, ज्योति शर्मा, छाया तिवारी, ममता शर्मा, कुसुम शर्मा, सीमा शर्मा और निर्मला पारेख सहित अष्टलक्ष्मी महिला समिति एवं गौड़ महिला समिति की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजस्थानी लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से महिलाओं ने संस्कृति, सौंदर्य और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन कर “सिंजारा उत्सव” को अविस्मरणीय बना दिया।