असमथर्ड आईप्रशासन

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने चराईदेव जिले का दौरा किया

संजय पारीक

शिवसागर 22 जनवरी 2026/असम.समाचार

भारत सरकार के आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने मंगलवार को चराईदेव जिले का दौरा किया। एक दिवसीय दौरे पर आए मंत्री का मुख्य उद्देश्य उत्तर-पूर्व विकास मंत्रालय के तहत चल रहे पूर्वोत्तर संपर्क सेतु कार्यक्रम की समीक्षा करना था। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास के लक्ष्य के साथ कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं और उनका उद्देश्य इस क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर संपर्क सेतु कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री जाधव ने जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवा के माता और शिशु स्वास्थ्य, टीबी, कुष्ठ रोग, आरबीएसके तथा सर्प दंश की जैसी समस्याओं के साथ ही जिले में कृषि, शिक्षा, पीएनआरडी और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री जाधव ने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि बेहतर जागरूकता के माध्यम से सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ हर नागरिक को मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने इसमें केंद्र सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों से पूर्ण सहयोग मिलने का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान चाराईदेव जिले के शालकाठोनी चाय बागान के मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

उन्होंने निर्माणाधीन चाराईदेव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने युनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज साइट घोषित किए गए आहोम शासकों के स्मृति क्षेत्र ऐतिहासिक चाराईदेव मैदाम का भी दौरा किया। इस अवसर पर जिला आयुक्त डॉ नेहा यादव सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!