असमथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी युवा मंच का 42 वां स्थापना दिवस : मासिक सभा में शिवसागर प्रगति शाखा ने किया पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

देश के मारवाड़ी समाज के युवाओं के प्रतिनिधि संगठन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के गौरवपूर्ण 42 वें स्थापना दिवस के मौके पर मायुम शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा मासिक सभा के साथ ही एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संजय पारीक

शिवसागर 21 जनवरी 2026/असम.समाचार

देश के मारवाड़ी समाज के युवाओं के प्रतिनिधि संगठन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के गौरवपूर्ण 42 वें स्थापना दिवस के मौके पर मायुम शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा मासिक सभा के साथ ही एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मिलन मंदिर प्रांगण में शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई सभा की उद्देश्य व्याख्या सचिव खुशबू अग्रवाल ने की।

सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयोजित बैठक में शाखा की गतिविधियों की समीक्षा और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा में पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रियंका खंडेलिया को दिया गया।

स्थापना दिवस के मौके पर शाखा द्वारा अब तक सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व के माध्यम से मंच को सशक्त बनाने वाली शाखा की पूर्व अध्यक्षाओं क्रमशः वंदना अग्रवाल, बिनीता बुखरेडिया, रानी अग्रवाल, कविता सिकतिया एवं पायल अग्रवाल को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही हाल ही में मंच की राष्ट्रीय स्तर पर मंच के सत्र 2024- 25 की सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष पुरस्कार प्राप्त करने हेतु निवर्तमान शाखाध्यक्ष अधिवक्ता पायल अग्रवाल विशेष रूप से सम्मान किया गया।

वहीं शाखा सदस्या रेणु चांडक को डिब्रूगढ़ में आयोजित मिस्टर एंड मिस ग्लैम आइकन ऑफ नार्थ ईस्ट 2026 सीजन-2 के ब्यूटी पेजेंट में मिसेज कैटेगरी विजेता का पुरस्कार और किड्स कैटेगरी में ब्रांड एम्बेसडर में हृदया चांडक की शानदार उपलब्धि पर शाखा ने दोनों को सम्मानित किया।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समाज एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु इंस्पायरिंग वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित यश्मी काबरा राठी जी का भी अभिनंदन किया गया।

सभा में उपस्थित पुप्रमायुम की मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया ने कहा कि मंच स्थापना दिवस सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही प्रेरणा, गौरव एवं संगठनात्मक एकता का प्रतीक है।

शाखाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ मंच की 42 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा में युवा साथियों के सतत प्रयास, त्याग एवं समर्पण को स्मरण करते हुए सभी ने संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

उन्होंने कहा कि शिवसागर प्रगति शाखा यह संकल्प लेती है कि मंच के लक्ष्य और उद्देश्यों के साथ निरंतर जनसेवा कार्य जारी रखते हुए मंच मशाल प्रज्वलित रखेगी तथा मंच को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के सतत प्रयासरत करेगी।

सभा में कोषाध्यक्ष वर्षा चित्तावत, रीमा भूत, प्रियंका खंडेलिया, सोनम अग्रवाल, रंजना शर्मा, लोचिका अग्रवाल, नीतू बाहेती उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!