मेघालय

सेंट मेरीज़ स्कूल में ‘जीरो वेस्ट पीरियड’ अभियान में 2000 छात्राओं की भागीदारी

सुशील दाधीच/असम समाचार

शिलांग, जुलाई 2025

शिलांग स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में 11 जुलाई 2025 को ‘जीरो वेस्ट पीरियड जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पद्मश्री पैट्रिशिया मुखिम के नेतृत्व में शुभम चैरिटेबल एसोसिएशन ने किया, जो मेघालय शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पायल बजाज, मेघालय हेड – ज़ीरो वेस्ट पीरियड प्रोजेक्ट, ने छात्राओं को रीयूजेबल पैड्स के महत्व और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की मेज़बानी सिस्टर सोनिया (प्रिंसिपल) और मिस जोप्लिन नोंगधर ने की। पद्मश्री पैट्रिशिया मुखिम ने छात्राओं से नदी सफाई अभियान में भाग लेने और सिंगल यूज़ पैड्स को छोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सुनेयना थाड़, राधिका देोराह, वनी जसरासरिया और ऋतु अग्रवाल का योगदान विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम के समापन में ऋतु अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में NEHU के लेक्चरर चंद्रकांता, OCU टीम की कोंग रोमा, श्री जसबीर सिंह, IIM टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लगभग 2000 छात्राओं ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!