असमतीसरी आंखथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव में 17.5 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

डिम्पल शर्मा

नगांव 31 दिसंबर 2025/असम.समाचार

असम के नगांव जिले में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट किया। नष्ट किए गए ड्रग्स में कफ सिरप, नशीली गोलियां, गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य अवैध मादक पदार्थ शामिल थे।

यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही नगांव के जिला उपायुक्त देबाशिष शर्मा,पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका भी पूरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक स्वप्ननिल डेका ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां बेहद जरूरी हैं। प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त पहल को नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!