असम.समाचार(स्पेशल)

नगांव के 11 वर्षीय निर्भीक जाजोदिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता मिली है। 5 जुलाई 2025 को इस रिकॉर्ड की पुष्टि की गई। मिली जानकारी के अनुसार, निर्भीक को जल्द ही रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा

डिंपल शर्मा

नगांव, 30 जुलाई / असम.समाचार

11 वर्षीय निर्भीक जाजोदिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

हैबरगांव शांतिपुर निवासी 11 वर्षीय निर्भीक जाजोदिया ने अपनी प्रतिभा और अदम्य साहस से सबको हैरत में डाल दिया। क्राइस्ट ज्योति स्कूल, नगांव के कक्षा 5 के छात्र निर्भीक ने आंखों पर पट्टी बांधकर 5 मिनट 20 सेकंड तक बैडमिंटन खेलकर “आंखों पर पट्टी बांधकर सबसे लंबे समय तक बैडमिंटन खेलने का रिकॉर्ड” बनाया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता मिली है। 5 जुलाई 2025 को इस रिकॉर्ड की पुष्टि की गई। मिली जानकारी के अनुसार, निर्भीक को जल्द ही रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

निर्भीक का जन्म 15 मई 2014 को हुआ था। रिकॉर्ड के समय उनकी उम्र 11 साल, 1 माह और 20 दिन थी। निर्भीक के इस साहसिक कारनामे ने उनके माता-पिता, माता मोनिका जाजोदिया और पिता प्रेम प्रकाश जाजोदिया के साथ ही पूरे नगांव को गौरवान्वित कर दिया है।

निर्भीक की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि समर्पण और दृढ़ निश्चय से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!