
सुशील दाधीच
शिलांग 27 सितंबर 2025/असम.समाचार
नवरात्रि के पावन अवसर पर शिलांग के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता संतोष जालेवा एवं श्रीमती आशा जालेवा की सुपुत्री, डॉ. सोनम जालेवा, बीडीएस, जो कि अपने करियर में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, को कलिंगा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी द्वारा मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
डॉ. सोनम जालेवा ने अपने क्षेत्र में निरंतर मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके जीवनसाथी, डॉ. विशाल अग्रवाल, एम.डी.डी.एम., ने भी इस उपलब्धि में उनका साथ दिया। इस सम्मान से न केवल परिवार बल्कि समाज में भी गर्व और गौरव की भावना उत्पन्न हुई है।
समाज के विभिन्न वर्गों और परिवारिक बंधुओं ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि समाज और शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा का प्रतीक भी माना जा रहा है।




